खजनी: साखडांड़ पांडेय गांव की महिला ने खजनी थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी पर थप्पड़ और कमरे में बंद कर पिटाई का लगाया आरोप
खजनी थाना क्षेत्र के साखडांड़ पांडेय गांव की रहने वाली शारदा देवी ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमि विवाद को लेकर रविवार को पट्टीदारों द्वारा जबरन निर्माण शुरू किया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया और 112 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद शारदा देवी पैदल खजनी थाने पहुंचीं। आरोप है कि थाने मे रोते देख एक कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मार दी।