दमोह: हटा नाका के पास ऑटो-डंपर की भिड़ंत में चालक गंभीर, जबलपुर रेफर, हादसे के बाद डंपर चालक फरार, मौके पर पहुंची कोतवाली
Damoh, Damoh | Jun 18, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के हटा नाका स्थित संस्कार धर्म कांटा के पास ऑटो और डंपर की जोरदार भिड़ंत में ऑटो चालक कैलाश जैन (40) निवासी पिपरौदा छक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किया।