घोसी: घोसी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल आयोजित
जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल व अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के निर्देश पर घोसी क्षेत्र के स्कूलों व गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्मी अमित कुमार व सतेन्द्र कुमार ने गैस सिलेंडर आग से बचाव, मॉक ड्रिल, हेल्पलाइन 101/112 की जानकारी दी तथा पंपलेट वितरित किए।