शिवपुरी नगर: शिवपुरी बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान, मनसापूर्ण में छप्पन भोग तो चिंताहरण में विशाल भंडारा
शिवपुरी में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शहर भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजन-अर्चन के साथ भगवान श्रीहनुमान का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों को फूल बंगलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था