झांसी: झांसी में किन्नरों ने किया हंगामा, दूसरे गुट पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए SSP ऑफिस पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र
Jhansi, Jhansi | May 8, 2026 झांसी में शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सड़क पर आ गई पांच टोलियों के किन्नरों ने विरोधी गुट पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पहले नवाबाद थाने के बाहर प्रदर्शन किया, फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया उन्होंने पुलिस पर एफआईआर न दर्ज किए जाने का आरोप लगाया मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की चेतावन दी