सावर: होटल लक्ष्मी पैलेस सभागार में पदस्थापना समारोह सम्पन्न, लायंस क्लब केकड़ी की नई टीम ने ली शपथ
Sawar, Ajmer | Jul 19, 2026 लायंस क्लब केकड़ी की नई कार्यकारिणी ने शनिवार रात्रि को होटल लक्ष्मी पैलेस सभागार में आयोजित पदस्थापना समारोह में शपथ ली।इस दौरान क्लब में 30 नए सदस्य भी शामिल हुए।समारोह का मुख्य आकर्षण 7 भामाशाहों द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित कराने की घोषणा रही।मिडिया प्रभारी ने रविवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।