जसवंतनगर: मोहल्ला मोहन की मढैया में पालिका अध्यक्ष और सभासद के विवाद के कारण रुका सड़क निर्माण, मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा
नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और सभासद सोनी शाक्य के मतभेद के चलते सड़क निर्माण कार्य रुका पड़ा है। वार्ड निवासी ओम दीपक शाक्य ने आरोप लगाया कि आपसी खींचतान का खामियाजा जनता भुगत रही है। बरसात नजदीक होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्लेवासियों ने राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है।