बारा: जारी चौकी क्षेत्र में सेल टैक्स की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड पिकअप को पकड़ा गया, कार्रवाई जारी
जारी चौकी क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास नेशनल हाईवे-30 पर चेकिंग के दौरान सेल टैक्स विभाग की टीम ने एक ओवरलोड पिकअप वाहन को रोका। तलाशी में वाहन में बड़ी मात्रा में सूती बोरे लदे मिले।जांच के दौरान माल से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई, जिससे कर चोरी की आशंका जताई गई।टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कराया और कार्रवाई जारी।