पिछोर: आगामी चुनाव एवं त्योहारो के मद्देनजर पिछोर में पुलिस द्वारा किया फ्लैग मार्च,अचार सहिंता के नियमों की पालन करने की अपील
आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं त्योहारो में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए। पिछोर पुलिस द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज पिछोर थाना पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पिछोर थाना से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।