पिछोर: पिछोर विधानसभा अंतर्गत ग्राम ढला में ग्रामीण लोगों ने परंपरा अनुसार ढोलक, नगाड़ा एवं मजीरा के साथ होली का त्यौहार मनाया।
होली के पर्व पर सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। एक वर्ष के भीतर जिस परिवार में कोई सदस्य यदि शांत हो जाता है। तो आज के दिन ग्रामीण लोग उनके घर पर रंग गुलाल लेकर मिलने के लिए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अनराय की फाग बोला जाता है। ढोलक एवं नगाड़े मजीरा के साथ-साथ ग्रामीण लोग छंद, राही, फाग, साखी ,ढोलक नगाड़े के स्वर में सुनाते हैं।