हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड अंतर्गत अम्बाटांड़ एवं आरा गांव के सीमावर्ती जंगलों में शुक्रवार को दस बजे आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे और बिना किसी विशेष संसाधन के घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।