चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में 2 दिन की भयंकर उमस और तपिश के बाद शाम को आधे घंटे तक अंधड़ के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहाना
2 दिन भयंकर उमस के बीच सोमवार शाम करीब 5.30 बजे अचानक मौसम बदल गया. आसमान काले बालों से गिर गया और देखते ही देखते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई जो कि करीब आधे घंटे तक चली शहर की नालिया उफान पर आ गई. निचले इलाकों में पानी भर गया वही अंडर ब्रिज में पानी भरने से जाम लग गया. उमस से लोगों को राहत मिली तथा तापमान में खासी गिरावट आई. इससे मौसम सुहाना हो गया.