शिवपुरी नगर: ढिगवास में शराबी ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, कलारी पर आने वाले शराबी करते हैं गाली-गलौज
ढिगवास की रहने वाली महिला मंजू खटीक पत्नी बल्लू खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके घर के पास कलारी है। जहां पर आने वाले शराबी आए दिन उसे गाली-गलौज करते हैं। बीते रोज पूर्व शराबी माली उर्फ फिरोज खान ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने मगरौनी चौकी में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे एसपी से की है।