बवानी खेड़ा: जिला में नेट हाउस/पोली हाउस के लिए 364218 स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है: डीसी नरेश नरवाल
डीसी नरेश नरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी विभाग द्वारा अमरूद, किन्नू आदि के बाग लगाने के साथ-साथ मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसानों में मशरूम की खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नही होती है, जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।