बवानी खेड़ा: गांव चांग में पशु रक्षा में अग्रणीय भूमिका निभाने वाली इंदु परमार को गौरक्षकों ने किया सम्मानित
जब इंसान संवेदनशील होता है तो उसका जुनून अलग ही होता है। भिवानी-महम रोड़ पर गांव चांग के करीब मध्यरात्रि के बाद देखने को मिला। हुआ यू कि महम की तरफ से एक ट्रक में पशुओं को अवैध रूप से लाया जा रहा था। जानकारी मिलते ही रीति संगम एजुकेशन सोसायटी की प्रदेशाध्यक्ष इंदु परमार मध्यरात्रि के करीबन तीन बजे अपना लाईसेंसी हथियार लेकर गांव चांग में गई।