बवानी खेड़ा: बवानी खेड़ा के गांव बलियाली में 3 बाइक सवार युवकों ने 2 दुकानों में की चोरी सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
गांव बलियाली के मुख्य बाजार में अज्ञात तीन युवकों ने दो दुकानों में ताले तोड़ हजारों का सामान सहित नकदी चुरा ली। इसके अलावा एक अन्य दुकान में ताला तोड़ने की कोशिश भी की पर ताला नहीं टूट पाया। सीसीटीवी फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार - तीन युवक गांव के बाज़ार में पर ताले तोड़ते हुए नजर आए।