मेदिनीनगर (डालटनगंज): बासु मोड़ के पास विधुत पोल से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर में ईलाज जारी
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बासु मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब एक अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। घायलों की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के आबादगंज निवासी तेजू राम के पुत्र संतोष कुमार, पाटन थाना क्षेत्र के केलहार गांव नि