कोटद्वार: नगर में खुले में घूम रहे पशुओं पर महापौर ने कड़ी कार्रवाई का ऐलान
महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। पशुपालकों को अपने पशुओं को सुरक्षित रखने की अपील के साथ शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।