तिल्दा: छतौद धान खरीदी केंद्र में परिवार सहित धरने पर बैठे कृषक, टोकन नहीं कटने से नाराज
Tilda, Raipur | Jan 27, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छतौद के कृषक रघुनंदन वर्मा धान का टोकन नहीं कटने के कारण आज अपने परिवार सहित खरीदी केंद्र के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं कृषक ने बताया कि उनका 63 क्विंटल धान का टोकन नहीं कट पाया है जिसकी वह लगातार शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया जिसके चलते आज वे खरीदी केंद्र के मेन गेट के सामने धरने पर बैठे हैं