तिल्दा: भूरसूदा में हत्या की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों सहित विधि के संघर्षरत एक बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | Jan 25, 2026 तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूरसूदा स्थित रणबौर मेला ग्राउंड में भूरसूदा के एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई हत्या के बाद हत्यारे घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए जिसे पुलिस द्वारा तत्परता के साथ गिरफ्तार किया गया घटना में चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया है सभी के खिलाफ नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है