बालाघाट: 600 करोड़ डबल मनी केस: एसआईटी ने मास्टरमाइंड की दो कारें जब्त कीं, हैरियर पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के पास से बरामद
जिले के बहुचर्चित ₹600 करोड़ के डबल मनी मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार 28 जुलाई देर शाम मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायाने से जुड़ी दो कारें जब्त की हैं। इनमें एक इनोवा (MP 50 CA 1074) और एक टाटा हैरियर (CG 04 MR 9341) शामिल है। हालांकि एसआईटी ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि दोनों वाहन किन स्थानों से और किसके कब्जे से जब्त किए गए।