धर्मशाला: कांगड़ा पुलिस का सख्त ट्रैफिक अभियान, 121 चालान कर ₹9500 जुर्माना वसूला, एएसपी वीर बहादुर ने दी जानकारी
जिला कांगड़ा पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 121 चालान किए हैं, इस दौरान पुलिस ने कुल 9500 जुर्माना भी बसूला, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने जानकारी दी कि जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया, उन्होंने कहा कि आगे भी नियम तोड़ने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।