बैरगनिया नगर क्षेत्र में बुधवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन बंद होने लगे हैं, वहीं पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है।