मनोहरथाना: मोतीपुरा जोड़ के समीप अचानक बकरी आने से ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत, 15 घायल
कचनारिया निवासी ट्रैक्टर में बैठकर कामखेड़ा बालाजी धाम भंडारे में जा रहे थे ट्रैक्टर की ट्राली में लगभग 20 से 25 महिला पुरुष बैठे हुए थे। दांगीपुराक्षेत्र के मोतीपुरा जोड़ के समीप ट्रैक्टर के सामने अचानक बकरी आने से ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें कचनारिया निवासी मानसी खाती आयु 11माह की मोत हो गई । 15 महिला पुरुष घायल हुए।5गंभीर घायल रेफर।