गुलाना: महाकाल की शाही सवारी को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अकोदिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
अकोदिया में सावन माह के प्रथम सोमवार 3 अगस्त से निकलने वाली बाबा महाकाल की शाही सवारी की तैयारियों को लेकर शनिवार को दोपहर 2 बजे अकोदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। संजय सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार , नगर परिषद सीएमओ कमल सिंह परमार ने बैठक में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और सवारी मार्ग को लेकर चर्चा की गई।