रोहतास: तिलौथू-अकबरपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Rohtas, Rohtas | Jun 13, 2026 तिलौथू-अकबरपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। रोहतास जिले के तिलौथू-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर कर्मा गांव के समीप NH-119 पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।