घाटमपुर: वीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को मारी जोरदार टक्कर, हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।