मौदहा: मौदहा कस्बे में डेढ़ महीने पूर्व हुई हाईप्रोफाइल चोरी का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, व्यापारियों में आक्रोश
कस्बा में कोतवाली परिसर के बगल में गत डेढ़ महीने पूर्व एक गोदाम का ताला तोड़कर 94 बोरी दाल चावल एक लोडर गाड़ी में भर ले जाने वाले चोर को पकड़ने में पुलिस अभी भी नाकाम बनी हुई है। जिससे कि कस्बा के व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मौदहा कस्बा के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता कोतवाली परिसर के बगल में किराए का एक गोदाम लिए है।