शाजापुर: सैनिकों के लिए थीम पर स्टेडियम मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन, बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से थल सेवा दिवस के अवसर पर स्टेडियम मैदान से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया स्टेडियम मैदान से शुरू हुई मैराथन दौड़ लालघाटी कलेक्टर कार्यालय से बाईपास से यू टर्न लेती हुई स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई ।