सांगानेर: मुहाना इलाके में फ्लैट में दिनदहाड़े सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की तस्वीरें
जयपुर के मुहाना मंडी थाना इलाके में दिनदहाड़े फ्लैट में चोरी की वारदात का मामला सामने आए हैं। हालांकि घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है जहां चोरों ने बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और करीब 60 हजार रुपए नकद पार कर दिए। पूरी वारदात पास की एक स्टील शॉप के CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।