बख्शी का तालाब: 10 दिन बाद मिली बेटी का सुराग: बीएससी छात्रा की केवल दो हड्डियां और बाल बरामद, परिजनों का फूटा गुस्सा
लखनऊ के बीकेटी इलाके में लापता बीएससी छात्रा मामले में दर्दनाक मोड़ सामने आया है। पुलिस को जंगल क्षेत्र से छात्रा की दो हड्डियां और कुछ बाल मिले, जिनकी पहचान पिता ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर अपनी बेटी के रूप में की। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या की गई और पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।