भोरे: सिसई गांव में गरीब कैंसर पीड़ित पिता के बेटी की शादी में प्रीति किन्नर ने की आर्थिक मदद,इस नेक कार्य की हो रही प्रशंसा
भोरे प्रखंड के सिसई निवासी हरेराम मद्धेशिया जो अत्यंत गरीब और कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी बेटी की शादी के लिए उनके पास ₹1 तक नहीं थे। जब इसकी जानकारी भोरे विधानसभा 103 के प्रति किन्नर को मिली तो आर्थिक मदद करने उस पीड़ित परिवार के घर पहुंच गई और बेटी की शादी करने हेतु अपने तरफ से आर्थिक मदद की। शनिवार को भोरे के दुर्गा मंदिर में वर वधु की शादी संपन्न कराई।