भोरे: हाहा पुल पर पुलिस ने 9 बोतल शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, ठगी मामले में भी एक अभियुक्त गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने हाहा पुल पर कार्रवाई कर 9 बोतल शराब व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर हरदिया गांव का प्रभु नाथ राम है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की बाइक पर सवार एक युवक यूपी के रास्ते शराब लेकर हाहाहा पुल के रास्ते जाने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।