भोरे: रामनगर में आयोजित महायज्ञ के तीसरे दिन राम कथा का हुआ आयोजन, "राम का नाम ले ले नहीं तो पछताएगा", बोले; कथा वाचक
भोरे प्रखंड के रामनगर में 14 फरवरी से शुरू हुए श्री अति रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्री राम कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को कथा वाचक श्री वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी महाराज ने राम के नाम का जीवन में क्या मोल है, इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने बताया कि राम के नाम के बिना सब कुछ अधूरा है, जिंदगी अधूरी है ।