भोरे: बसदेवा में प्रेम मंदिर के तर्ज पर बने पंडाल की किन्नर ने की प्रशंसा, 11 कलाकारों को सोने की अंगूठी देकर किया सम्मानित
भोरे प्रखंड के बसदेवा गांव में सरस्वती पूजा को लेकर मथुरा के प्रेम मंदिर के तर्ज पर छात्रों द्वारा बनाए गए भव्य पंडाल की भोरे विधानसभा 103 से प्रीति किन्नर ने 11 कलाकारों को सोने की अंगूठी देकर सम्मानित किया । इस दौरान इस कलाकारी की सरहना भी उन्होंने की । आयोजित कार्यक्रम में प्रति किन्नर ने कहा कि इस पंडाल को जिस तरह से बनाया गया ये काबिलेतारीफ है।