कर्वी: पहाड़ी के चौरा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
पहाड़ी के चौरा के पास शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे बाइक से गिरकर बाइक सवार युवक सुनील निवासी चौरा घायल हो गया।सुनील पहाड़ी से चौरा जा रहा था, तभी चौरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। वहीं सुनील को पहाड़ी CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने सुनील को सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।