कर्वी: रैपुरा के रामपुर बिसौंधा में घर के बंटवारे को लेकर भाई-भाभी ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
रैपुरा के रामपुर विसौंधा में गुरुवार को घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भाई मोतीलाल और भाभी नथिया ने व्यक्ति सुंदरलाल के साथ मारपीट की है।मारपीट में घायल सुंदर लाल को परिजनों ने सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, पीड़ित ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मीडिया के सामने घटना को जानकारी दी है।