बेनीपट्टी: नगर पंचायत कार्यालय बेनीपट्टी में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित कर निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई विदाई
बेनीपट्टी नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के स्थानांतरण पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें पाग व दोपट्टे से सम्मानित कर अंगवस्त्र आदि भेंट किये गए। एसडीएम मनीषा, बीडीओ डॉ. रविरंजन, नए कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आंनद, बेनीपट्टी SHO, मुख्य पार्षद मंजू देवी समेत सभी पार्षद भी मौजूद रहे।