महाराजगंज: पहनासा गांव में घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने पिता और भाई पर लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस में की गई शिकायत
6 जुलाई सोमवार की शाम 4:00 बजे मारपीट में घायल हुए एक युवक व एक बुजुर्ग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में जानकारी प्राप्त हुई एक युवक द्वारा घरेलू विवाद में अपने पिता और छोटे भाई पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है। जिसमें दोनों घायल हुए। पीड़ितों के द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई है, पुलिस ने मेडिकल व इलाज अस्पताल में कराया है।