हैदरगढ़: सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामुदायिक शौचालय की मरम्मत शुरू, शिकायत पर ईओ ने दिखाई तत्परता
नगर पंचायत सिद्धौर के सिद्धेश्वर वार्ड स्थित महादेव मंदिर परिसर में बने सामुदायिक शौचालय के क्षतिग्रस्त दरवाजों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। मंगलवार शाम शिकायत मिलने के बाद बुधवार को ही क्षेत्रीय मिस्त्री द्वारा दरवाजों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया।