चूरू: चूरू बस स्टैंड की अन्नापूर्णा रसोई में भूख का अपमान, बीस रुपये की थाली भी नहीं मिल रही
Churu, Churu | Feb 11, 2026 बुधवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चूरू के बस स्टैंड पर संचालित अन्नापूर्णा रसोई, जो भूखे और गरीबों के लिए सहारा मानी जाती है, इन दिनों बदहाल व्यवस्था का शिकार नजर आ रही है। भोजन करने पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि दाल में पानी ज्यादा है, रोटियां कच्ची और संख्या में कम दी जा रही हैं। कई बार तो रसोई बंद मिलती है और जरूरतमंदों को आधे घंटे तक इंतजार के बाद