रोहतास: चितौली में दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय आर्यन कुमार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Rohtas, Rohtas | Jun 3, 2026 अमझौर थाना क्षेत्र के डेहरी-अकबरपुर एनएच-119 मुख्य मार्ग पर स्थित चितौली गांव के समीप बुधवार को सुबह करीब 11:00बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चितौली निवासी मुन्ना साव के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने आर्यन को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।