चक्रधरपुर: टोल टैक्स के पास खड़ी ट्रक से बाइक टकराने से 24 वर्षीय अभिषेक मुंडा की मौत, लखन जामुदा गंभीर
चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित सफेद गिरजाघर के समीप नगर परिषद के टोल टैक्स के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पोटका निवासी अभिषेक मुंडा की जान चली गई। वहीं, घायल लखन जामुदा का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।