मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर सिविल, केजीबीवी , प्रशिक्षण , एमआईएस एवं एमडीएम की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने छात्रावासों के उच्चीकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जो भी छात्रावास बनकर तैयार हो गये हैं उन्हें हैण्डओवर कर दिये जायें।