मंझनपुर: मामूली बात पर पिण्डरा सहवनपुर में देवर देवरानी ने भाभी को पीटा, भाभी व भतीजी पर डीजल डालकर मारने का किया प्रयास
करारी थाना क्षेत्र के पिण्डरा के सहवनपुर में घरेलू विवाद के दौरान देवर देवरानी ने मिलकर अपनी भाभी को पहले पीटा इसके बाद दोनों ने मिलकर अपनी भाभी और भतीजी पर डीज़ल डालकर उन्हें मारने का प्रयास किया।ननद ने बीच बचाव किया तो जान बची।थाने में जाकर एक शिकायती पत्र दिया है और पुलिस से मामला बताया है।पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।