कैराना: कांधला पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 13, 2026 कांधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी गुलजार ने दुकान में चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम हाशिम है और वह मोहल्ला शेखजादगान का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।