कांके: शहर स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा- हमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के प्रति सहानुभूति है
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा हमे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति हमारी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय किया अब यह खबर आ रही है कि उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया जाएगा।