कोडरमा: बागीटांड़ में करोड़ों की लागत से बना इंजीनियरिंग कॉलेज वर्षों बाद भी शुरू नहीं
कोडरमा जिला मुख्यालय के बागीटांड़ स्थित करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने बुधवार 11 बजे बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव द्वारा नीव रखी गई थी।इस संस्थान में आज तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई।