बरेली: 15 साल का अमित गायब, टुकटुक स्टैंड से दोस्त के साथ हुआ फरार, परिवार बेहाल
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय अमित बुधवार रात से लापता है। घर से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोस्तों ने बताया कि वह टुकटुक चला रहा था और गुरुवार रात स्टैंड पर गाड़ी खड़ी कर एक लंबे बाल वाले दोस्त के साथ चला गया। वाहन मालिक GPS से टुकटुक ले आया, पर अमित का कोई सुराग नहीं। परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।