राहे: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
Rahe, Ranchi | Apr 12, 2024 रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुबह सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। हाईकोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को निर्धारित कर दी।